ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / फ्लोर टेस्ट में आरजेडी के साथ हो गया बड़ा खेला, विधानसभा में सत्तापक्ष...

फ्लोर टेस्ट में आरजेडी के साथ हो गया बड़ा खेला, विधानसभा में सत्तापक्ष के साथ बैठे दिखे तेजस्वी के तीन MLA

12-Feb-2024 01:03 PM

By First Bihar

PATNA: नीतीश सरकार के विश्वासमत को लेकर विधानसभा में कार्यवाही चल रही है। आरजेडी नई सरकार के गठन के बाद से ही दावा कर रही थी कि नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दिन बड़ा खेल होगा हालांकि खेल खुद आरजेडी के साथ हो गया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक सत्ताधारी पक्ष के विधायकों के साथ बैठे मिले हैं।


दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार गठन होने के बाद से ही आरजेडी और कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के दिन बड़े खेल का दावा कर रहे थे। विपक्ष का दावा था कि नीतीश कुमार की सरकार विश्वासमत हासिल नहीं कर सकेगी और सरकार गिर जाएगी हालांकि खेला का दावा करने वाले तेजस्वी यादव के साथ ऐन मौके पर बड़ा खेला हो गया है। 


भारी सख्ती और विधायकों को नजरबंद करने के बावजूद आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया है और विधानसभा में सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी के विधायकों के साथ बैठे दिखे। बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और आरजेडी विधायक प्रह्लाद यादव ने पाला बदल लिया है।


विधायकों के पाला बदलने पर सदन में मौजूद तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। राजद के तीन विधायक के सत्ता पक्ष में जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सदस्य को अपनी सीट पर बैठना चाहिए। मतदान तक सभी सदस्य को अपनी सीट पर रहना चाहिए। उपाध्यक्ष ने तेजस्वी की मांग को खारिज कर दिया है।


news image