ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

आरजेडी के सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

30-Jul-2019 03:34 PM

By 4

PATNA: आरजेडी का सांगठनिक चुनाव इसी साल पूरा करा लिया जाएगा। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बाद सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमरे आलम ने संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। https://www.youtube.com/watch?v=g03N6Iuk8Jw आरजेडी 9 अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है. इस बात की जानकारी राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम ने पीसी कर दी. 9 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस सदस्यता अभियान का समापन 10 अक्टूबर को होगा. राजद के राष्ट्रीय महासचिव की माने तो पार्टी का लक्ष्य है कि पुराने 60 लाख सदस्यों के नवीनीकरण के साथ ही कम से कम 15 लाख नये सदस्यों को जोड़ा जाय. आरजेडी के प्राथमिक और प्रखंड इकाई का चुनाव 6 से 11 नवंबर के बीच कराया जाएगा। जिला इकाइयों और जिलों से राज्य परिषद के सदस्यों के चुनाव 19 नवंबर से 24 नवंबर के बीच संपन्न करा लिए जाएंगे। 25 नवंबर को राज्य परिषद के सदस्यों की सूची जारी हो जाएगी जबकि 27 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। 11 दिसंबर को आरजेडी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। 12 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कमरे आलम ने 9 अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा भी की है आलम ने बताया कि आरजेडी के 60 लाख सदस्य हैं और इनके नवीकरण के अलावा 15 लाख नए सदस्यों को जोड़ना पार्टी का लक्ष्य होगा। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट