ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

RJD के राज्यसभा सांसद एडी सिंह पर बड़ा एक्शन, ईडी ने जब्त की 13 करोड़ की संपत्ति

03-Sep-2021 11:26 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले अमरेंद्र धारी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ED ने 13.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. 


दरअसल ईडी ने राजद के राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह के खिलाफ तफ्तीश के दौरान पाया कि कथित तौर पर उर्वरक घोटाला और करीब 685 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में काफी सबूतों को ध्यान में रखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. 


ईडी ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार के लिए यूएस अवस्थी और अन्य के खिलाफ आइपीसी की धारा और पीसी अधिनियम, 1988 के प्रविधानों के तहत सीबीआइ ने मामला दर्ज किया था. 


अब तक हुए जांच में पता चला है कि अमरेंद्र धारी सिंह दुबई की एक कंपनी ज्योति ट्रेडिंग कारपोरेशन के सिनियर वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. इसी कंपनी के जरिए 27.79 करोड़ रुपए भारत से बाहर भेजे गए थे. आरोप है कि इन पैसों का प्रयोग आपराधिक गतिविधियों में हुआ है. जांच में पता चला है कि आरजेडी सांसद का संबंध राजीव सक्सेना से भी रहा है. दुबई में पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेट राजीव सक्सेना का नाम अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भी आ चुका है. 


बता दें अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं. मूलतः वह ग्रामीण पटना के दुल्हन बाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं. अमरेंद्र धारी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए थे. वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. बताया जाता है कि अमरेंद्र धारी सिंह का कारोबार फर्टिलाइजर और केमिकल फैक्ट्री और रियल एस्टेट से जुड़ा है. उनका सारा कारोबार दिल्ली से ही संचालित होता है.