मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jul-2023 05:40 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
KATIHAR: बिहार सरकार में राजद कोटे से मंत्री हैं सुरेंद्र यादव. उनका इतिहास गया से लेकर जहानाबाद और आसपास के इलाकों के लोग अच्छी तरह से जानते हैं. फिलहाल नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री हैं. सुरेंद्र यादव ने आज बयान दे दिया-NDA भारी पहलवान है, उसके टक्कर में कोई दूसरा है ही नहीं. मंत्री का दावा सुनकर अगल बगल में मौजूद महागठबंधन के नेता हैरान रह गये.
कटिहार में हुआ वाकया
दरअसल सुरेंद्र प्रसाद यादव कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री हैं. वे जिले में सरकारी कामकाज की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे. वहीं मीडिया से बात की. मीडिया ने NDA और INDIA को लेकर सवाल किया. मंत्री बोले-दो पहलवान जब लड़ता है सामने से तो कहना मुश्किल हो जाता है कि कौन पटकेगा. समय आवे दीजिये तो NDA जो पार्टी है वह आपको अपनी ताकत दिखा देगा.
पत्रकारों ने मंत्री से सवाल पूछा-NDA भी पहलवान है, इस बात को आप मानते हैं? मंत्री सुरेंद्र यादव बोले-इस बात में कहां दो राय है. कि नहीं पहलवान है. न कहां पहलवान. बिल्कुल सौ परसेंट पहलवान है. सरकार इसी का बनेगा. पत्रकारों ने मंत्री से पूछा-टक्कर किससे होगा. मंत्री बोले-टक्कर किससे होगा? सरकार इसका बनेगा.
मंत्री जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनके अगल बगल में महागठबंधन के कई विधायक और दूसरे नेता भी मौजूद थे. वे मंत्री सुरेंद्र यादव के दावों को सुनकर हैरान रह गये. उन्हें याद दिलाया गया कि अपना गठबंधन NDA नहीं बल्कि INDIA है. मंत्री ने बात सुधारी. कहा-INDIA की जीत होगी.
बार-बार NDA की जीत का दावा किया
मंत्री सुरेंद्र यादव शुरू में ही NDA की जीत का दावा कर गये. बाद में नेताओं ने समझाया तो INDIA पर आये. लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर NDA पर आ गये. पत्रकारों से कहा-जीत उसी का होगा जो NDA पार्टी में है. वहां मौजूद महागठबंधन के नेताओं ने सिर पकड़ लिया. आखिरकार प्रेस कांफ्रेंस को ही समाप्त कर दिया गया.