मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-May-2023 03:10 PM
By SONU
BHAGALPUR: भागलपुर में एक महिला ने आरजेडी के मनचले नेता की जमकर धुनाई कर दी। छेड़खानी किये जाने से गुस्साई महिला ने राजद नेता की पिटाई की। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आरजेडी के मनचले नेता की पिटाई का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने आई थी तभी इसी दौरान आरजेडी नेता अपने दोस्तों के साथ मंदिर में बैठा हुआ था। महिला पर नजर पड़ते ही वह अश्लील हरकतें करने लगा। महिला उसकी हरकतों को देख रही थी। मंदिर में पूजा करने के बाद महिला जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरी। आरजेडी नेता फिर अश्लील हरकत करने लगा लेकिन इस बार उसे ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया। उसकी इस हरकत से महिला आग-बबूला हो गयी।
सबसे पहले उसने राजद नेता का कॉलर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। राजद नेता की महिला से पिटाई होता देख उसके साथी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। राजद नेता की पिटाई का वीडियो तभी किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पलक झपकते ही राजद नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राजद नेता की पहचान तिरूपति यादव के रूप में हुई है जो आरजेडी का प्रदेश सचिव है।
भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत भूतनाथ मंदिर में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी। जब एक महिला ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला ने मंदिर में मौजूद आरजेडी के प्रदेश सचिव व भागलपुर राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला ने जमकर आरजेडी नेता को फटकार लगाने लगी। महिला के हंगामे को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद राजद नेता अपनी सफाई पेश करने लगा।
महिला का आरोप है की मन्दिर में पूजा करने के दौरान महिलाओ के साथ छेड़खानी करते हुए नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। बताया जा रहा है की आरोपी राजद का प्रदेश सचिव और राजद के पूर्व भागलपुर जिलाध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला आज सुबह के भागलपुर जिला के अंतर्गत भूतनाथ मन्दिर का मामला बताया जा रहा है।


