BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
10-Dec-2019 04:59 PM
PATNA : आरजेडी के खुला अधिवेशन में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को चेतावनी भरे लहजे में कह दिया कि संभल जाईए नीतीश जी, तोड़ने पर आ गये तो आपका घऱ तोड़ देंगे। इसके साथ ही मंच से तेजस्वी ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच खूब जोश भरा।
तेजस्वी ने आगे कहा कि हम तो सम्मान से उनको चाचा जी बोलते थे लेकिन अब उनको हम चाचा जी नही बोलेंगे।जिस तरह से उन्होनें रात के अंधेरे में काम किया है उससे हमारा सम्मान उनके के लिए खत्म हो गया है।
तेजस्वी ने मंच से नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देखा है पहली बार साजन के आंखों में प्यार आज देखिए।देखा है पहली बार अपराधियों के चरण सरकार। नीतीश जी बड़ी डरपोक हैं। उन्होनें कहा कि जिस तरह से नीतीश जी ने नागरिक संशोधन बिल का समर्थन किया उस से अब बिहार की जनता उनको मुख्यमंत्री के रुप में नही देखना चाहती।
तेजस्वी ने कहा कि लालू जी का दिल बड़ा है।गलती करने वालों को भी माफ कर देते है।नीतीश जी के बारे में सोचिए 70 में कोई गलती हुआ होगा तो आज तक बदला लेते है। उन्होनें आगे कहा कि कमल छाप साबुन से नहा लीजिए तो सारा पाप धुल जाएगा।अब तो देश मे यही बचा है कि केवल लालू जी भ्रष्टाचारी है और उनकी पार्टी ही भ्रष्ट बची हुई है।अगर लालू जी ने समझौता किया होता तो लालू जी का भी बेल हो जाता। लालू जी अपने लिए लड़ते तो सारा केस मुकदमा खत्म हो जाता ।