बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Apr-2024 07:27 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती जो जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उनके चुनाव प्रचार के लिए जमुई पहुंचे। इस मौके पर मंच पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और चिराग पासवान भी मौजूद रहे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी के घोषणापत्र को लेकर तेजस्वी यादव से यह सवाल किया कि 15 वर्षों तक बिहार की सत्ता में लालू-राबड़ी रहे। उनके शासनकाल में कितने लोगों को नौकरियां दी गयी? उन्होंने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में राजद का खाता तक नहीं खुला था। सपना दिखाने वाले तेजस्वी को यह बताना चाहिए कि 15 साल तक उनके पिता और माता जब सत्ता में रहे तो उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी। लोगों से जमीन ठगने की साजिश रची।
सम्राट चौधरी ने कहा कि हम रोजगार देने के लिए तैयार हैं। लोगों को मुद्रा लोन दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से देश को समृद्धि की ओर ले जाना है और 10 लाख सरकारी नौकरी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम 40 की 40 सीटे जीतेंगे। राजद का खाता इस बार भी नहीं खुलेगा।
वही, चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव जो एक करोड़ रोजगार का वादा कर रहे हैं, वह अपना वादा कैसे पूरा करेंगे। उनके पास कौन सा रोड मैप है। चिराग पासवान ने यह भी पूछा कि आपकी पार्टी से कौन पीएम का चेहरा है। राजद 23 सीटन पर चुनाव लड़ रहा है और बात देशभर के चुनाव का किया जा रहा है। देश में पीएम चुनने का चुनाव होता है। ऐसे में जब विपक्ष ऐसी बातें करता है तो यही कहा जा सकता है उनका मुंह है, बोल लेने दीजिए। भले ही आरजेडी 100 करोड़ लोगों को रोजगार दे दें। 140 करोड़ की आबादी में बोलने में क्या जाता है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...