ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / RJD के फैसले से तिलमिलाई कांग्रेस का बड़ा आरोप, तेजस्वी मनमानी कर BJP...

RJD के फैसले से तिलमिलाई कांग्रेस का बड़ा आरोप, तेजस्वी मनमानी कर BJP को मदद पहुंचा रहे

04-Oct-2021 01:09 PM

By DEVASHISH

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया. कांग्रेस के लिए कुशेश्वरस्थान सीट नहीं छोड़े जाने के बाद अब पार्टी के नेता तिलमिलाए हुए हैं. कांग्रेस के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है और अब कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खां ने तेजस्वी यादव पर सबसे बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस विधायक ने कहा है कि तेजस्वी यादव मनमानी कर रहे हैं. बिहार में महागठबंधन अब टूट चुका है और आरजेडी की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं.


कांग्रेस विधायक ने कहा है कि तेजस्वी यादव की तरफ से मनमानी हो रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बातचीत किए बगैर ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. आरजेडी बीजेपी के खिलाफ वैचारिक लड़ाई में भागीदार रही है. लेकिन अब कहीं ना कहीं उसे समर्थन देने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी इस तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगी. गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जा रहा है. 


कांग्रेस विधायक ने कहा कि राजद ने जो फैसला किया है वह बिलकुल भी बर्दाश्त के लायक नहीं नहीं है. उन्होंने कहा कि यह जब कम्युनिकेशन गैप की वजह से हुआ है. राजद के अंदर जो परिवार के लोगों के बीच ही लड़ाई चल रही है. ये उसका ही फ्रस्टेशन हो सकता है.


बता दें कि बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने राजद को अल्टीमेटम भी दे दिया है कि अगर आरजेडी 24 घंटे के अन्दर अपने कुशेश्वरस्थान सीट से अपने उम्मीदवार का नाम वापस नहीं लेती है तो कल ही कांग्रेस दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी. कांग्रेस ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए अब पार्टी दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी. बिहार कांग्रेस में इस बात पर सहमती बन गई है. इसका प्रस्ताव दिल्ली में आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजा जा चुका है. पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.