अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Jan-2023 09:17 PM
PATNA: बिहार के महागठबंधन की गांठें एक-एक कर खुलने लगी हैं. सुधाकर सिंह के बाद अब राजद के एक और विधायक ने नीतीश कुमार की यात्रा पर हमला बोला है. राजद के विधायक विजय मंडल ने सूबे में भ्रष्टाचार से लेकर किसानों की परेशानी पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को पहले इनका समाधान करना चाहिये।
क्या बोले राजद विधायक
दिनारा से राजद विधायक विजय मंडल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार को सलाह देंगे कि पहले अफसरों पर लगाम लगाइये तब दूसरा काम कीजियेगा. बिहार में प्रखंड से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबा है. किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है. उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है. किसानों को खेती के लिए यूरिया नहीं मिल रहा है. और नीतीश जी समाधान यात्रा पर निकले हैं. किसका समाधान करने निकले हैं नीतीश कुमार. उन्हें पहले इन बातों का समाधान करना चाहिये।
जाहिर है राजद के विधायकों का आक्रोश अब फूटने लगा है. इससे पहले राजद के विधायक सुधाकर सिंह किसानों की समस्याओं से लेकर भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार पर सीधा हमला कर रहे हैं. तेजस्वी यादव बार-बार ये कह रहे हैं कि वे नीतीश कुमार पर आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे. लेकिन इसके बावजूद सुधाकर सिंह खामोश नहीं हो रहे हैं. सुधाकर सिंह हर मंच से किसानों की समस्या को उठा रहे हैं और उसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेवार करार दे रहे हैं. वे नीतीश कुमार को ही बीजेपी का एजेंट करार दे रहे हैं।
राजद विधायकों में भारी नाराजगी
अब राजद के दूसरे विधायक ने भी भ्रष्टाचार से लेकर किसानों की समस्याओं पर नीतीश कुमार को आइना दिखाया है. सूत्र बता रहे हैं कि ज्यादातर राजद विधायक मौजूदा सरकार से भारी नाराज हैं. उन्हें क्षेत्र में जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है. उधर तेजस्वी औऱ लालू सत्ता मोह में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं. लालू औऱ तेजस्वी विधायकों को कार्रवाई का डर दिखा रहे हैं. लेकिन अब आक्रोश फूटने लगा है. जाहिर है तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।