ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / RJD के बिना महागठबंधन, CAA के विरोध पर विपक्षी एकजुटता को झटका

RJD के बिना महागठबंधन, CAA के विरोध पर विपक्षी एकजुटता को झटका

18-Dec-2019 02:00 PM

PATNA : CAA के विरोध को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के पहले ही विपक्षी एकजुटता को एक बार फिर से झटका लगा है। बिहार में विपक्षी दल अब CAA खिलाफ विरोध जताते हुए 2 दिन बंद कराते दिखेंगे। वामदलों की तरफ से 19 दिसंबर को बुलाए गए बंद में कांग्रेस, रालोसपा, वीआईपी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल होगी। हालांकि यह सभी दल 21 दिसंबर को आरजेडी की तरफ से बुलाए गए भारत बंद में भी शामिल रहेंगे। 

सबसे बड़ी बात इस प्रेस कॉफ्रेंस में सामने आयी कि जहां इसमें महागठबंधन के सभी घटक दल पहुंच वहीं आरजेडी का कोई भी प्रतिनिधि नजर नहीं आया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष इस दौरान आरजेडी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे लेकिन उन्होनें पीसी में शामिल होने की जहमत नहीं उठायी।

CAA के खिलाफ बुलाए गए बंद के खिलाफ इस पीसी में सभी दलों के बड़े नेता पहुंचे। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी यहां मौजूद रहे । इन नेताओं ने मिलकर आरजेडी के 21 दिसंबर के विरोध के कार्यक्रम से इतर 19 दिसंबर को बंद का एलान किया। हालांकि इन सभी पार्टियों ने आरजेडी के बंद में शामिल होने की बात कही।