BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
21-Dec-2019 04:39 PM
PATNA: राजद के बिहार बंद के आह्वान पर महागठबंधन के कई नेता बंद में शामिल हो रहे थे, लेकिन इन नेताओं का तेजस्वी यादव ने नोटिस तक नहीं लिया. तेजस्वी डाक बंगला चौराहा गए और भाषण देकर निकल लिए. इस दौरान किसी से बात तक नहीं किया.
उपेंद्र कुशवाहा और मदन मोहन झा से नहीं की बात
डाक बंगला चौराहा के पास तेजस्वी के भाषण को लेकर पहले से ही रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई सीनियर नेता तेजस्वी का इंतजार कर रहे थे. तेजस्वी पहुंचे भाषण दिया और 45 मिनट तक वहां पर डटे रहे. लेकिन महागठबंधन के नेताओं से बात तक नहीं किया. फिर वहां से निकल लिए. तेजस्वी के जाने के बाद भी कुशवाहा डाक बंगला पर डटे रहे. पुलिस ने कुशवाहा को हटाया.
राजद ने शामिल होने की थी अपील
राजद ने बिहार बंद को सफल बनाने के लिए बैठक की थी. बैठक में राजद ने रालोसपा, हम, कांग्रेस और वीआईपी से बंद में शामिल होकर सफल बनाने की मांग की थी, लेकिन जब आज इसी दल के नेता बंद में शामिल हुए तो तेजस्वी ने इन नेताओं को इग्नोर कर दिया. बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद ने आज बिहार बंद बुलाया था. बंद के दौरान कई जगहों पर तोड़फोड़ और मारपीट की गई हैं. 19 दिसंबर को भी बिहार बंद के दौरान जाप और वामदलों की बिहार बंद में जमकर तोड़फोड़ हुई थी.