ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / सड़क पर संग्राम करेंगे तेजस्वी, कहा- अब नहीं लड़ेंगे तो कब लड़ेंगे

सड़क पर संग्राम करेंगे तेजस्वी, कहा- अब नहीं लड़ेंगे तो कब लड़ेंगे

20-Dec-2019 09:33 AM

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 21 दिसंबर को राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार बंद बुलाया है. बिहार बंद को सफल बनाने के लिए तेजस्वी यादव पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं. तेजस्वी यादव ने सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से इस बंद को सफल बनाने में मदद की अपील की है. 

शुक्रवार को तेजस्वी ने बंद को सफल बनाने को लेकर एक फेसबुक पोस्ट कर शांतिपूर्वक बिहार बंद करने की बात कही है. उन्होंने सभी समर्थकों से संवैधानिक तरीक़े से अपने अपने इलाके में बंद कराने का आग्रह किया है. 

news image

पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'अपने हक़-अधिकार, संविधान-लोकतंत्र के लिए अब नहीं लड़ेंगे तो कब लड़ेंगे? कल लोकतांत्रिक तरीक़े से शांतिपूर्वक बिहार बंद होगा. सभी साथियों से आग्रह है संवैधानिक तरीक़े से अपने क्षेत्र में बंद का समर्थन करे.'

वहीं बिहार बंद के पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि  अगर राजद के बंद पर सरकार की तरफ़ से किसी ने भी हानि पहुंचाने की कोशिश की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें.