समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
23-Jun-2020 01:03 PM
PATNA : महागठबंधन में आरजेडी और हम के बीच चल रही तकरार और तल्ख हो गई है. मांझी के बयान से भड़के राष्ट्रीय जनता दल ने अब खुला हमला बोल दिया है. आरजेडी विधायक के भाई वीरेंद्र ने कहा है कि महागठबंधन में ब्लैकमेल करने वाले लोगों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.
आरजेडी विधायक ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल ने उन लोगों की पहचान कर ली है जो महागठबंधन को तोड़ना चाहते हैं. विधानसभा चुनाव के पहले तिकड़म बाजी करने वाले ऐसे लोगों की नहीं चलेगी. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि लालू यादव विपक्ष के बड़े नेता हैं और बिहार में विपक्षी दलों को वोट लालू के ही चेहरे पर मिलता है. ऐसे में जो लोग सीट शेयरिंग और बाकी चीजों के लिए ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं उन्हें जल्द बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.
उधर आरजेडी के इस हमले पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी पलटवार किया है. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि किसी भी गठबंधन के अंदर अपने हक की आवाज उठाना ब्लैकमेलिंग नहीं है. दानिश रिजवान ने कहा है कि हम विधानसभा चुनाव के पहले कोआर्डिनेशन कमेटी और सीट शेयरिंग की बातों को संस्था से सुलझा लेना चाहते हैं. जीतन राम मांझी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने वाले हैं और 25 जून की डेडलाइन के पहले पार्टी इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.