दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jul-2021 09:48 AM
PATNA : आरजेडी के 25 वें स्थापना दिवस के मौके पर जनता दल यूनाइटेड ने 25 सवाल पूछे हैं। जेडीयू एमएलसी और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आरजेडी के 25 साल पूरे होने पर आज 25 सवालों के साथ लालू की विचारधारा पर हमला बोला है। नीरज कुमार ने 15 वर्षों के लालू राबड़ी शासनकाल के दौरान बिहार के साथ जो कुछ हुआ उसे लेकर तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है।
बिहार में भ्रष्टाचार,अपराध, नरसंहार, कानून व्यवस्था समेत तमाम सवालों को उठाते हुए नीरज कुमार ने कहा है कि पार्टी के 25 वें स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव और उनके सुपुत्र तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में बिहार के साथ क्या-क्या हुआ। नीरज कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि परिवार के अंदर वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी हुई है। लालू यादव बीमार हैं और परिवार से लेकर पार्टी तक पर किसका कब्जा हो इसके लिए दांव पेंच चल रहा है।