मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
29-Apr-2023 10:09 PM
By First Bihar
DANAPUR: RJD के अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आरजेडी के कुछ कार्यकर्ताओं पर मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमें विधानसभा चुनाव हराने की कोशिश की थी। इतना सुनते ही मनेर के राजद कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।
हंगामे को देख भाई वीरेंद्र कार्यक्रम छोड़ वहां से निकल गये। जिसके बाद पूर्व पार्षद ललन यादव ने भाई वीरेंद्र पर राजद कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने और गाली देने का आरोप लगाने लगे। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया।
मनेर के पूर्व पार्षद ललन यादव का कहना था कि भाई वीरेंद्र का इशारा मेरी तरफ था। मनेर विधायक मंच से हमारे तरफ देखते हुए अपशब्द बोल रहे थे। यही नहीं जब वे मंच से उतरकर बाहर की ओर जा रहे थे तब भी मनेर के कार्यकर्ताओं को अपशब्द बोल रहे थे। जिसका राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इस दौरान अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम हंगामे की भेट चढ़ गया।