प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
09-Nov-2023 11:41 AM
By First Bihar
PATNA: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से पटना की सड़कों पर हंगामा कर रही हजारों आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने गुरुवार को आरजेडी प्रदेश कार्यालय को घेर लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।
दरअसल, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन के को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बड़ी संख्या में आंदोलनकारी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय के पास जमा हो गईं और हंगामा करने लगी।
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पहले तो उन्हें रोकने की कोशिश की लेकन जब उनका हंगामा कम नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाई। इस दौरान उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। आंदोलनकारी सेविका-सहायिका के जूते चप्पल पूरे राजद कार्यालय के आसपास बिखरे पड़े हैं। फर्स्ट बिहार के लिए शैलेन्द्र और इंद्रजीत की रिपोर्ट..
