Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
22-Sep-2021 02:32 PM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे हैं. लालू प्रसाद यादव अपने कार्यकर्ताओं को टिप्स दे रहे हैं. 21 और 22 सितंबर को आयोजित राजद के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव ने वर्चुअली संबोधित किया और नेताओं से बहुत सारी बातें कही. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के जीतने भी कार्यकर्ता और नेता हैं, उन्हें अपने घर पर आरजेडी का झंडा लगाना चाहिए.
पटना में पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि "मैं पटना आऊंगा तो बिहार के सभी जिलों में जाऊंगा. प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. हर किसी को मौक़ा मिलेगा. हर किसी को चुनाव लड़ने का मौक़ा मिलेगा."
लालू ने कहा कि "जो हार जाता है वो पार्टी छोड़कर भाग जाता है. जिसे टिकट नहीं मिलता वो नाराज हो जाता है. वो अपने ही उम्मीदवार को हारने में लग जाता है. वो सोचता है कि सामने वाला हारेगा तो हमको टिकट मिलेगा. ये बात ठीक नहीं है. पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफ़ादारी निभानी चाहिए."
इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि "आरजेडी के नेता या कार्यकर्ता कहीं भी जाएं तो अपने साथ हरे रंग का गमछा रखें. वो लाइसेंस है. जिसे नहीं मालूम उसे भी पता चलेगा कि आप आरजेडी के नेता हैं. अधिकारी-पदाधिकारी भी जानेंगे कि आप आरजेडी के नेता हैं. हरा गमछा या हरे रंग की टोपी पहननी चाहिए. घर-घर पार्टी का झंडा लगाकर रखना चाहिए."