ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / news / RJD का स्थापना दिवस समारोह शुरू, तेजस्वी ने किया उद्धघाटन

RJD का स्थापना दिवस समारोह शुरू, तेजस्वी ने किया उद्धघाटन

04-Jul-2021 02:52 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस समारोह शुरू हो गया है. आरजेडी का स्थापना दिवस 5 जुलाई को है. लेकिन आज 4 जुलाई को ही 25 वें स्थापना दिवस समारोह की विधिवत शुरुआत हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश से आरजेडी कार्यालय पहुंचकर समारोह का उद्घाटन किया है.


इस मौके पर पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं. तेजस्वी यादव ने स्थापना दिवस समारोह का दीप जला कर स्वागत किया है. आपको बता दें कि 5 जुलाई यानी कल सोमवार को स्थापना दिवस के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करने वाले हैं. वर्चुअल मोड में लालू यादव दिल्ली से समारोह को संबोधित करेंगे. आज पहले दिन स्थापना दिवस समारोह में कोरोना काल के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से की गई मदद को लेकर नेताओं ने अपनी बात रखी है.


तेजस्वी यादव ने कहा कि 5 जुलाई को आरजेडी के स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह है. राजद 25 साल पूरा करने जा रही है. रजत जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है. पार्टी के वक्ता अपनी-अपनी बातों को आपके समक्ष रखेंगे. कल पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वर्चुअल माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता और डेढ़ की जनता को सम्बोधित करेंगे. 


तेजस्वी ने कहा कि कल 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव रजत जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान पार्टी नेताओं और बिहार की जनता को वो संबोधित करेंगे.