छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
05-Jul-2022 07:37 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 26 साल पहले अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। जनता दल से अलग होते हुए लालू ने जब आरजेडी की बुनियाद डाली थी तो उस वक्त उनके सामने बड़ी राजनीतिक चुनौती थी। लेकिन पिछले 26 सालों में राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की राजनीति से लेकर केंद्रीय राजनीति तक अपना दखल बनाए रखा। इस दौरान पार्टी कई बार बेहद कमजोर भी नजर आई और संघर्ष के साथ उसमें उभार भी देखने को मिला। आज राष्ट्रीय जनता दल का 26वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव जेल में तो नहीं है लेकिन फिलहाल अस्पताल में होने की वजह से नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी है।
कंधा फैक्चर होने के कारण लालू यादव फिलहाल पटना के पारस अस्पताल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है। परिवार के बाकी लोग भी लालू यादव की तीमारदारी में लगे हुए हैं। ऐसे में स्थापना दिवस समारोह का जश्न थोड़ा फीका हो गया है, हालांकि पार्टी की तरफ से जिला मुख्यालय स्तर पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह में निर्देश दिया है कि आज स्थापना दिवस समारोह को सदस्यता अभियान के तौर पर जिला मुख्यालयों में मनाया जाए। जिला मुख्यालय स्तर पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी प्रभारी, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों के साथ मौजूद रहेंगे।
इधर पटना के पारस अस्पताल में एडमिट लालू यादव को देखने के लिए लगातार दूसरे दलों के नेता सोमवार की देर रात तक पहुंचते रहे। जीतन राम मांझी से लेकर चिराग पासवान तक ने लालू की तबीयत का हाल जाना। तेजस्वी यादव खुद पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ पारस अस्पताल में बैठे रहे, उनके साथ तेज प्रताप यादव, लालू यादव के करीबी भोला यादव और उदय नारायण चौधरी के साथ-साथ दूसरे नेता भी अस्पताल में ही नजर आए।