Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले
22-Mar-2021 10:57 AM
By ASMEETH
PATNA: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर वॉर की एंट्री हो गई है. राजद की तरफ से एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम रेणु देवी पर हमला बोलते हुए उन्हें धृतराष्ट्र बताया गया है.
यह पोस्टर युवा राजद के तरफ से लगाया गया है. इस पोस्टर में बिहार में बढ़ते क्राइम को दिखाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की गई है. राज्य में बढ़ते क्राइम, बेरोजगारी, कृषि कानून सहित तमाम मुद्दों को इस पोस्टर में दिखाया गया है.
पोस्टर में लिखा गया है कि 'आइए घृतराष्ट्र रुपी बिहार में आपका स्वागत है.इसमें चारो तरफ मुद्दों को दर्शाया गया है और बीच में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम का फोटो लगाया गया है. दोनों के आंखों पर पट्टी लगी है और उन्हें धृतराष्ट्र बताया गया है.
बता दें कि 23 मार्च को आरजेडी के तरफ से विधानसभा का घेराव है. इसे लेकर ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर युवा राजद पूरी तरह से सक्रिय हैं और लगातार पोस्टर के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है.