ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Home / news / RJD का BJP पर तंज, कहा- ED, IT और CBI भाजपा के सबसे...

RJD का BJP पर तंज, कहा- ED, IT और CBI भाजपा के सबसे मजबूत प्रकोष्ठ है

05-Aug-2022 10:19 AM

DESK : विपक्ष पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना सांसद संजय राउत और उनकी पत्नी से लेकर आरजेडी पूर्व विधायक भोला यादव समेत अन्य पर ED शिकंजा कस रहा है। इसको लेकर अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसा है। आरजेडी ने ED, IT और CBI को बीजेपी का सबसे मजबूत प्रकोष्ठ बताते हुए कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है। 



आरजेडी (RJD) ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है, 'भाजपा के सबसे मजबूत प्रकोष्ठ ED, IT और CBI ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपना चुनाव प्रचार-प्रसार जोर-शोर से शुरु कर दिया है।'



दरअसल, पिछले कई दिनों से विपक्ष के कई नेता पर ED का शिकंजा जारी है। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना सांसद संजय राउत और उनकी पत्नी, आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव समेत कई नेताओं के खिलाफ कारवाई की गई है। इसको लेकर अब आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।