दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jul-2021 11:13 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पार्टी का रजत दिवस कार्यक्रम पटना में मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली से लालू यादव ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। वही पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
इस दौरान राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में पार्टी की स्थापना दिवस समारोह हम मना रहे हैं। आरजेडी की स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। मुझे अफसोस है कि आपके बीच नहीं हूं लेकिन बहुत जल्द आपके बीच हम आएंगे। बिहार की जनता को शुभकामना देता हूं। लालू यादव ने कहा कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती है। रामविलास जी को श्रद्धांजलि देता हूं।