मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Nov-2022 08:41 PM
By amit kumar
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है। पटना में उद्योग मंत्र समीर महासेठ और उनके करीबी के घर छापेमारी के बाद IT की टीम ने डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर के ऊपर दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम विधायक फतेह बहादुर के बुद्ध विहार होटल में छापेमारी करने के लिए पहुंची है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पटना स्थित आवास पर छापेमारी की थी। आईटी की टीम ने साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। टीम ने वहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए थे। माना जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रूपये इन्वेस्ट किए हैं, जिसमें उद्योग मंत्री समीर महासेठ भी शामिल हैं।
आईटी की टीम ने पहले सोनभवन स्थित मंत्री समीर महासेठ के ऑफिस में रेड की थी। इसके बाद राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापा पड़ा। जहां से आईटी की टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। अब आयकर विभाग की टीम रोहतास में आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर के होटल पर दबिश दी है। आईटी के छापे से इलाके में हड़कंप मच गया है।