ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंचे हैं तेजप्रताप, बायोडाटा लेकर पहुंच रहे समर्थक

अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंचे हैं तेजप्रताप, बायोडाटा लेकर पहुंच रहे समर्थक

30-Aug-2020 03:41 PM

PATNA: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंचे हैं। तेजप्रताप के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनके समर्थक टिकट की चाह में बायोडाटा लेकर उनसे मिल रहे हैं और तेजप्रताप यादव समर्थकों से बायोडाटा ले भी रहे हैं। तेजप्रताप के अचानक राजद दफ्तर पहुंचने पर एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या तेजप्रताप आरजेडी में अपने वर्चस्व को साबित करना चाहते और लोकसभा चुनाव के की तरह विधानसभा चुनाव में अपने समर्थकों के लिए टिकट की डिमांड को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है।


 यह सवाल इसलिए है क्योंकि तेजप्रताप यादव हाल हीं में रांची में अपने पिता लालू यादव से मुलाकात कर लौटे हैं। अंदरखाने से यह खबर भी निकलकर सामने आयी थी कि तेजप्रताप लालू यादव के पास भी अपने समर्थकों की लिस्ट टिकट को लेकर पहुंचे थे। आमतौर पर आरजेडी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह रोज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं और टिकट के दावेदारों से उनका बायोडाटा लेते हैं। 

वहीं राबड़ी आवास पर भी जब टिकट के दावेदार पहुंचते हैं तो तेजस्वी से मुलाकात करते हैं और उन्हें अपना बायोडाटा सौंपते हैं। बिहार में चुनावी गहमा-गहमी के बीच यह पहला मौका है जब तेजप्रताप आरजेडी दफ्तर पहुंचकर दावेदारों से बायोडाटा ले रहे हैं जाहिर है एक बार फिर यह संकेत मिलने लगा है कि तेजप्रताप ने अपने मिजाज बदल लिये हैं और हर हाल में अपने समर्थकों का टिकट कंफर्म चाहते हैं अगर ऐसा है तो यह कहा जा सकता है कि तेजप्रताप विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव के लिए एक बार फिर मुश्किल बन सकते हैं साथ हीं पार्टी के लिए असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।