ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बोली आरजेडी-‘हम भी तैयार...

चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बोली आरजेडी-‘हम भी तैयार हैं’

28-Aug-2020 12:09 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी याचिका खारिज हो गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह बिहार में चुनाव को नहीं टाला जा सकता। चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद आरजेडी की प्रतिक्रिया सामने आयी है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। इस पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं कर सकते हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से यह साफ हो गया है कि अब इलेक्शन कमीशन को पूरी व्यवस्था करनी होगी।

 कोरोना महामारी के बीच लोग चुनाव में हिस्सा ले सकें। वैसे भी राजद सुनाव के लिए अब पूरी तरह तैयार है। चुनाव कभी भी होंगे एनडीए की नाव डूबने वाली है हय स्पष्ट हो गया है कि इस बार तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग को यह व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी कि बिहार में संकट के समय सभी लोगों को मतदान केन्द्र तक लाया जा सके। 

आपको बता दें कि बिहार की तमाम विपक्षी पार्टिंया कोरोना और बाढ़ जैसे संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव टालने की मांग कर रही थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कई बार कहा था कि बिहार में लाशों के ढेर पर चुनाव नहीं होने चाहिए। दूसरी तरफ जेडीयू बीजेपी की सहयोगी लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान भी चुनाव टालने के पक्ष में थे। चिराग पासवान ने कहा था कि अगर संकट के बीच चुनाव होते हैं तो बिहार की एक बड़ी आबादी को खतरे में झोंकने जैसा होगा।