ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मुकेश रोशन ने थाने...

RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मुकेश रोशन ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

17-Jul-2021 06:40 PM

VAISHALI : हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश रोशन ने नगर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।


अब से थोड़ी देर पहले आरजेडी विधायक मुकेश रोशन के मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने कॉल किया और पहले उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी गई। इसके बाद उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। आरजेडी विधायक ने आशंका जताई है कि जनहित के काम करने के कारण संभवत किसी ने उनसे नाराज होकर यह काम किया हो। फोन करने वाले ने जब आरजेडी विधायक को धमकी दी तो मुकेश रोशन ने भी धमकी देने वाले को खरी-खरी सुना दिया।


आपको बता दें कि आरजेडी विधायक मुकेश रोशन के पिता रामदेव राय की हत्या हाजीपुर में दिनदहाड़े कर दी गई थी। हाजीपुर स्टेशन चौक के पास रामदेव राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। धमकी मिलने के बाद विधायक ने नगर थाने को इसकी सूचना दी और लिखित कंप्लेन दर्ज कराई है। विधायक ने राज्य के वरीय अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी है। विधायक को आशंका है कि पिछले दिनों उन्होंने महुआ में बन रहे ऑक्सीजन गैस प्लांट में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला उठाया था और महुआ थाना में आवेदन देकर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हो सकता है धमकी देने का तार इसी से जुड़ा हुआ हो।