ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / आरजेडी विधायक की गुंडई, जाम में फंसे एम्बुलेंस को निकालने की कोशिश कर...

आरजेडी विधायक की गुंडई, जाम में फंसे एम्बुलेंस को निकालने की कोशिश कर रहे जिला परिषद प्रत्याशी को मारा थप्पड़

11-Dec-2021 05:22 PM

GOPALGANJ: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गृह जिला गोपालगंज में राजद विधायक प्रेम शंकर यादव की गुंडई सामने आई है। जहां बीच सड़क पर राजद विधायक ने जिला परिषद प्रत्याशी को थप्पड़ मारा। विधायक द्वारा थप्पड़ मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैकुंठपुर के राजपट्टी मोड़ के पास एसएच-90 को राजद विधायक के समर्थकों ने जाम कर दिया था। इस दौरान पुलिस के खिलाफ खुद राजद विधायक भी सड़क पर उतर गये। तभी इस दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गया। एम्बुलेंस के ड्राइवर जाम से गाड़ी को निकालने का प्रयास करता रहा। 


जिला परिषद प्रत्याशी अशफाक अहमद उर्फ सुड्डू बाबू एंबुलेंस को जाम से निकालने की कोशिश कर रहे थे। जिसे देख राजद विधायक गुस्सा हो गये और जिला परिषद प्रत्याशी को थप्पड़ जड़ दिया। असफाक अहमद बैकुंठपुर के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 के प्रत्याशी हैं।


 राजद विधायक द्वारा जिला परिषद प्रत्याशी को थप्पड़ मारते किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। विधायक की गुंडई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर जिप प्रत्‍याशी ने विधायक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि विधायक ने थप्‍पड़ मारने की बात से इनकार किया है।