ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / राजद विधानमंडल दल की बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी

राजद विधानमंडल दल की बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी

07-Mar-2022 07:49 PM

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर विपक्ष की तैयारी साफ दिखाई दे रही है। सोमवार की देर शाम आरजेडी ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गयी। राजद विधायक सुरेंद्र यादव के आवास पर यह बैठक बुलाई गयी। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और दोनों सदनों के सदस्य शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में तेजप्रताप यादव कही दिखाई नहीं दिए। जबकि तेजप्रताप यादव के आवास के ठीक बगल में ही सुरेंद्र यादव का आवास है जहां यह बैठक हो रही थी। 


राजद विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजद विधायक सुरेंद्र यादव सहित कई आरजेडी नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। राजद विधानमंडल दल की बैठक में सरकार को सदन में किस तरीके से घेरा जाए इसकी रणनिती तय की गयी। 


राजद विधानमंडल दल की बैठक राजद विधायक सुरेंद्र यादव के आवास पर हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष के अलावे दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहें। सरकार के सामने एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में किस तरह से खड़ा होना है इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गयी। विधानमंडल दल की बैठक में इन बिन्दुओं पर भी सहमति बनी कि सरकार को किन-किन बिन्दुओं पर सदन में घेरा जाए। बता दें कि आज बजट सत्र का छठा दिन था। आज भी तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की गयी।