Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
23-Aug-2022 08:16 PM
PATNA: बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गयी है हालांकि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस बात का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। वही RJD विधानमंडल दल की चल रही बैठक भी समाप्त हो गयी है।
बैठक से समापन के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी सीधा एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत जारी है। बता दें कि कल 24 अगस्त को विधानसभा और 25 अगस्त को विधान परिषद की कार्यवाही होनी है। इसे लेकर दोनों नेताओं की यह मुलाकात मानी जा सकती है।
उधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में बीजेपी के तमाम विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए। हालांकि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसका खुलासा बीजेपी ने अब तक नहीं किया है।
नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए नवल किशोर ने कहा कि पहले विधानसभा की कार्रवाही जरूरी हैं। दोनों सदन में नेता है कार्यवाही होगा। हमारे यहां सब चयन है समय रहते सब पता चल जाएगा। कल विश्वास प्रस्ताव पर बहस होगा।
बीजेपी नेता नवल किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने पलटी मारी है उन तमाम बातों को माननीय सदस्य सदन में रखेंगे। बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर ऐसा है कि सीएम की गाड़ी पर भी हमला किया जाता है। इन सब बातों को भी कल सदन में रखेंगे।
नवल किशोर ने कहा कि जैसा स्पीकर चाहेंगे उसी हिसाब से सदन चलेगा। महेश्वर हजारी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी नैतिकता अपने पास रखे। महेश्वर हजारी स्पीकर का इस्तीफे को लेकर इतना चिंतित क्यों हैं। वहीं नीतिन नवीन वंदे मातरम और जयश्रीराम के नारे लगाते दिखा कहा कि कल सदन में भी बोलेंगे।
बीजेपी पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में विधानमंडल दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में BJP के विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं। 24 अगस्त को विधानसभा और 25 अगस्त को विधान परिषद की कार्यवाही से पहले यह बैठक हुई लेकिन नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसकी जानकारी किसी नेता को नहीं है।