मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Aug-2022 04:05 PM
HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़ी हुई सामने आ रही है। हाजीपुर की कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लालू प्रसाद को बरी कर दिया है। साल 2015 में आरजेडी अध्यक्ष के खिलाफ वैशाली के गंगा ब्रिज थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।
इससे पहले 18 अगस्त, 2022 को लालू की व्यवहार न्यायालय में पेशी होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। बुधवार को लालू लगभग 2 बजे हाजीपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए उन्हें बरी कर दिया।
बता दें कि साल 2015 में एक चुनावी सभा के दौरान लालू प्रसाद यादव ने खुले मंच से बैकवर्ड फॉरवर्ड की लड़ाई की बात कही थी। इसी को आपत्तिजनक मानते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर तत्कालीन सीओ निरंजन कुमार सिंह ने अपने बयान पर गंगा ब्रिज थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले के कुल 5 गवाह थे, जिनमें केस की हेयरिंग से पूर्व ही दो गवाह का निधन हो गया था। वहीं तीनों गवाह ने अपनी गवाही देते हुए पूरी बात कोर्ट को बताई थी।