ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / राजद ने किया बिहार बंद का ऐलान, 21 दिसंबर को सिटिजनशिप बिल के...

राजद ने किया बिहार बंद का ऐलान, 21 दिसंबर को सिटिजनशिप बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेगी आरजेडी

13-Dec-2019 10:00 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार बंद का आह्वान किया है. आगामी 21 दिसंबर को आरजेडी ने बंद बुलाया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नागरिकता संशोधन बिल को काला कानून बताया है. उन्होंने लिखा है कि इस काले कानून के खिलाफ आरजेडी प्रदर्शन करेगी. राजद नेता ने लिखा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. तेजस्वी ने आम लोगों से इस बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि "संविधान की धज्जियाँ उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन बिल जैसे काले क़ानून के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय जनता दल 21 दिसंबर,रविवार को “बिहार बंद” करेगा। हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, ग़ैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते है बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें."


इससे पहले तेजस्वी ने राजधानी पटना में सिटिजनशिप बिल के खिलाफ प्रदर्शन में  इस विधेयक को स्वीकार नहीं करने का शपथ अपने कार्यकर्ताओं  नेताओं के साथ लिया था. राजद नेता ने सवाल किया था कि क्या सीएम नीतीश नहीं जानते कि सीएबी देश को बांटने का काम करेगा. लेकिन तेजस्वी ने नीतीश पर हमला करते हुए लिखा कि नीतीश कुर्सी के चक्कर में संविधान, जनादेश और समाज से विश्वासघात कर रहे हैं.