ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / ड्रग्स मामले में रिया गिरफ्तार, तीन दिन से NCB की टीम कर रही...

ड्रग्स मामले में रिया गिरफ्तार, तीन दिन से NCB की टीम कर रही थी पूछताछ

08-Sep-2020 03:31 PM

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. रिया के खिलाफ कई अहम सबूत एनसीबी को मिला है. जिसके बाद गिरफ्तार किया गया है.

इसको भी पढ़ें: ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस संजना गलरानी गिरफ्तार, दूसरी एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी 5 दिनों की है हिरासत में

तीसरे दिन हो रही थी पूछताछ

 ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एनसीबी ऑफिस पहुंची हुई थी. आज फिर रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ हो रही थी. रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ का तीसरा दिन था. बताया जा रहा है कि एक बार फिर शौविक और मिरांडा के आमने-सामने एनसीबी की टीम ने पूछताछ की. गिरफ्तार शौविक रोज कई राज खोल रहा था. जिसके कारण रिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही थी. रिया के मां को छोड़ पूरी फैमिली का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है. ड्रग्स को लेकर रिया ड्रग्स डीलर से चैट करती थी. 


रिया के मोबाइल से खुला था राज, सुशांत को दिया जाता था ड्रग्स

रिया के जो वॉट्सऐप चैट ईडी को मिले थे उससे रिया के कई राज खुला था. वह ड्रग्स डीलर गौरव के संपर्क में रहती थी. उससे ड्रग्स की डिमांड करती थी और उसके बारे में बात करती थी. एक चैट में सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा था कि- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है. एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना. फिर 40 मिनट लगेंगे. इस बात से शक जताया जा रहा है कि सुशांत को धोखे से ड्रग्स दिया जाता था. इस चैट के खुलासे के बाद एनसीबी की टीम ने रिया, शोविक, सैमुअल समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया है.


रिया ने सुशांत की बहन पर किया केस

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर केस दर्ज कराया है. रिया के शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि सुशांत को सुसाइड के लिए प्रियंका ने उकसाया था. रिया ने सुशांत की बहन के साथ-साथ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. इसमें उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है. जब पूछताछ के बाद जब रिया एनसीबी के ऑफिस से बाहर निकली तो सीधे केस दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे. 


अवैध दवा खरीदने का आरोप

रिया ने आरोप लगाया है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी. वही, तरूण कुमार पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं. यह पूरी तरह से मामला जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के खिलाफ है.