ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / रिया-आसिफ हत्याकांड: MLA की भतीजी के साथ नहीं हुई गैंगरेप की कोशिश,...

रिया-आसिफ हत्याकांड: MLA की भतीजी के साथ नहीं हुई गैंगरेप की कोशिश, विधायक ने SP पर अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

22-Sep-2019 09:18 PM

By Saif Ali

MUNGER: विधायक विजय कुमार विजय मुंगेर पहुंचने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर  सवाल उठाया है. विधायक ने कहा कि उनकी भतीजी रिया और आसिफ की हत्या मामले में एसपी गौरव मंगला ने गलत बयान जारी कर कहा प्रेमी युगल ने प्रेम में असफलता मिलने पर आत्महत्या की. विधायक ने कहा कि पुलिस दोनों युवक युवती की मौत मामले में उचित दिशा में कार्रवाई नहीं कर रही है.

रेप की कोशिश होती तो फटे होते उसके कपड़े

विधायक ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश होती तो उसके कपड़े फटे होते, लेकिन शव देख कर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है. पुलिस को अभी भी उचित अनुसंधान करना होगा. एसपी ने विधायक परिवार से जुड़ा मामला होने के बाद भी जल्दबाजी करते हुए अनुचित बयान मीडिया में जारी किया. विधायक ने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले में पुलिस द्वारा अभी तक परिवार से कोई बयान नहीं लिया गया है.

क्या कहते हैं डीआईजी 

डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गयी है, लेकिन इस कांड का अनुसंधान जारी रहेगा . डीआईजी ने कहा कि घटना के बाद मृतक परिवार से मिलने डीआईजी स्वयं एसपी के साथ गए थे. लेकिन परिवार के शोकाकुल होने के बाद उनसे बात नहीं हो पाई. लेकिन  राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव से घटना के बारे में जानकारी ली गयी थी. बता दें कि प्रेमिका रिया और प्रेमी आसिफ की गोली मारकर 19 सितंबर को हत्या कर दी गई थी.