ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / रिटायर्ड टीचर की गला रेत कर हत्या, शव को घसीट ले गए बदमाश;...

रिटायर्ड टीचर की गला रेत कर हत्या, शव को घसीट ले गए बदमाश; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

04-Apr-2024 11:18 AM

By First Bihar

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां रिटायर्ड शिक्षक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं 15 मीटर तक बदमाश ने शव घसीट ले गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीवान में रात करीब आठ बजे एक वृद्ध रिटायर्ड शिक्षक की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना मुफस्सिल थाना इलाके के सरसर गांव की है। हत्या के बाद शव को करीब 15 मीटर तक घसीट कर बदमाश ले गए और फिर छोड़कर भाग गए। यह घटना किन कारणों से हुई है अभी तक स्पष्ट नहीं हो रहा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि  बदमाश किसी और की हत्या करने आए थे और गलती से किसी और को मार दिया। यही वजह है कि मारने के बाद शव को 15 मीटर तक घसीट कर ले गए और फिर वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। अब आज गुरुवार की सुबह सीवान-गोपालगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों ने कहा कि 12 घंटे के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 


बताया जाता है कि, रात में जिस वक्त घटना हुई उस समय परिजन घर में खाना खा कर सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बथान के पास से चिल्लाने की आवाज आई। परिजन पहुंचे तो देखा कि बथान से लेकर जहां तक शव को खींच कर ले जाया गया गया था वहां तक जमीन पर खून लगा था। परिजनों का कहना है कि किसी तरह का किसी से कोई विवाद नहीं है। किसी से दुश्मनी की बात भी नहीं कह रहे हैं। सुबह-सुबह डॉग स्क्वायड के साथ सीआईडी और एफएसएल की टीम भी पहुंची है। 


उधर, इस पूरे मामले में इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है। अभी पता नहीं चल रहा है कि हत्या किन कारणों से की गई है। बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा और बदमाश पकड़े भी जाएंगे।