ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

रितुराज सिन्हा ने पटना में 35 हजार महिलाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज का किया वितरण

रितुराज सिन्हा ने पटना में 35 हजार महिलाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज का किया वितरण

13-Aug-2022 06:38 PM

PATNA : 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बख्तियारपुर और फतुहा विधानसभा के विभिन्न इलाकों में करीब 35 हजार महिलाओं के बीच तिरंगा का वितरण कर इस अभियान का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर रितुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वन किया है। ऐसे में पटना की महिलाओं के बीच तिरंगा वितरण कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनाने का कार्य भी बिहार में किया जा रहा है। बिहार के हर जिले में लगभग 2 लाख महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। इसी कड़ी में  पटना जिले की लगभग 35 हजार महिलाओं के बीच तिरंगा वितरण किया गया।


आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञान मोहन की अध्यक्षता में अलग अलग स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा,  पूर्व मंत्री सह विधायक नन्दकिशोर यादव, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधायक लल्लू मुखिया,  बीजेपी जिलाध्यक्ष सियाराम सिंह, इंजीनियर सत्येंद्र कुमार सिंह, सदर प्रमुख अमरजीत और  अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर हज़ारों हजार की संख्या में महिलाएं एवं आमजन मौजूद थे।


कार्यक्रम के दौरान लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव और घर पर तिरंगा फहराने के बारे में विस्तार में बताया गया।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, महिलाओं, विकलांग एवं आमजनों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया और  'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में लोगों को  जागरूक किया गया।  कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और इसकी महत्ता के बारे में बताया।