ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / ऋषभ पंत हो रहे हैं फ्लॉप पर फ्लॉप, सेलेक्टर्स ले सकते है...

ऋषभ पंत हो रहे हैं फ्लॉप पर फ्लॉप, सेलेक्टर्स ले सकते है बड़ा फैसला

27-Aug-2019 12:23 PM

By 17

DESK: महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में भारतीय टीम प्रबंधन ऋषभ पंत को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, लेकिन ऋषभ पंत लगातार मिल रहे अहम मौकों को गंवाकर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत के बल्ले से 69 रन आए थे, तो वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी वह सिर्फ 20 रन ही बना पाए. पंत की सबसे बड़ी कमजोरी उनका शॉट सेलेक्शन माना जाता है. पंत आते ही बड़े और लंबे शॉट लगाने के बारे में सोचते हैं. जिसकी वजह से अपने खराब शॉट्स के चलते ऋषभ पंत बड़ी पारियां नहीं खेल पाते है. वही एंटिगा में खेले गए पहले टेस्ट में ऋषभ पंत पहली पारी में 24 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि दूसरी पारी में वह 7 रन पर अपना विकेट फेंककर पवेलियन चलते बने. ऐसे में अब अगले टेस्ट मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को मौका दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है. इधर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का समर्थन किया. शास्त्री ने बताया कि वनडे में अय्यर भारत के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे. शास्त्री ने अय्यर का समर्थन करते हुए कहा, 'बीते दो साल में हमने जिन क्षेत्रों पर ध्यान दिया है उनमें से एक है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को टीम में लाना. उदाहरण के तौर पर श्रेयस अय्यर. वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को नंबर 4 पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया था, लेकिन वह फ्लॉप साबित हुए. जिसके बाद अब टीम मैनेजमेंट अय्यर को इस नंबर पर मौका दे सकती हैं. टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए अय्यर कई मुश्किलें आसान कर सकते हैं.