BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
31-Dec-2022 12:14 PM
DESK: हरिद्वार में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत फिलहाल ठीक है। शुक्रवार को ऋषभ पंत की गाड़ी का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत से बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मुलाकात की है। पंत से मुलाकात करने के बाद दोनों एक्टर्स ने उनके तबीयत के बारे में जानकारी दी।
दरअसल, जैसे ही अनिल कपूर और अनुपम खेर को ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिली, दोनों खुद को रोक नहीं पाए और उनसे मिलने के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंच गए। पंच से मुलाकात के बाद अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने पंत और उनके घर के लोगो से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अब पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही वे ठीक हो जाएंगे।
वहीं एक्टर अनिल कपूर ने कहा कि पंत जोश में हैं। उनको लेकर जो फिक्र थी, अब वह बिल्कुल नहीं है। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर पंत से मिलने गए थे। अनुपम खेर ने कहा कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल का जो प्रोटोकॉल है, उसे फॉलो करते हुए पंत से मुलाकात की। ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए।
बता दें कि ऋषभ पंत नए साल की शुरूआत से पहले अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पंत जल्द ही ठीक हो जाएंगे।