ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC TRE-3 teacher transfer : 100–500 किमी दूर पोस्टेड शिक्षकों के लिए राहत वाली खबर, इस महीने के बाद बदलेगी तस्वीर; मंत्री का एलान Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए

रिम्स निदेशक के बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किये गये लालू यादव, भारी फजीहत के बाद हेमंत सरकार ने उठाया कदम

रिम्स निदेशक के बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किये गये लालू यादव, भारी फजीहत के बाद हेमंत सरकार ने उठाया कदम

26-Nov-2020 04:27 PM

RANCHI : बिहार में बनी सरकार को गिराने की साजिश रचने वाले लालू प्रसाद यादव के कथित फोन कॉल का ऑडियो वायरल होने के बाद फंसी हेमंत सोरेन सरकार ने कदम उठाया है. रिम्स के निदेशक के बंगले में रह रहे लालू प्रसाद यादव को अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. आज अचानक रिम्स पहुंचे झारखंड सरकार के अधिकारियों ने लालू यादव को आनन फानन में शिफ्ट कर दिया.

फजीहत के बाद हेमंत सोरेन सरकार हरकत में

दरअसल लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इस ऑडियो का जारी किया है. सुशील मोदी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता होने के बावजूद फोन का उपयोग कर रहे हैं और फोन कॉल कर बिहार के एनडीए विधायकों को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं. वायरल हुए ऑडियो में लालू प्रसाद यादव बीजेपी के विधायक ललन पासवान को ये कहते सुने जा रहे हैं कि वह विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में वोटिंग के दौरान सदन से गायब हो जायें. लालू प्रसाद यादव बीजेपी विधायक को मंत्री बनाने का प्रलोभन देते भी सुने जा रहे हैं. 

इस ऑडियो क्लीप के वायरल होने के बाद बड़ा सियासी तूफान मच गया था. निशाने पर न सिर्फ लालू प्रसाद यादव थे बल्कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी थी. बीजेपी और जेडीयू का आरोप था कि झारखंड सरकार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी साझीदार है और इसलिए लालू को तमाम अवैध सुविधायें हासिल करा दी गयी हैं. उन्हें रिम्स के निदेशक के आलीशान बंगले में रखा गया है जहां वे जो चाहें कर सकते हैं. इस मामले में हेमंत सोरेन सरकार की भारी फजीहत हो रही थी. मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचाया गया है. 

आनन फानन में लालू को शिफ्ट किया गया

गुरूवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे रांची होटवार जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर समेत सरकार के कई अधिकारी रिम्स निदेशक के केली बंगले में पहुंचे जहां लालू प्रसाद यादव को रखा गया था. उसके बाद वहां एंबुलेंस बुलायी गयी और लालू यादव को केली बंगले से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के कई मामले में सजायाफ्ता हैं. इलाज के नाम पर उन्हें रांची के अस्पताल रिम्स में भर्ती किया गया है. सरकार ने कोरोना के मद्देनजर उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में रखा था. आज उन्हें वहां से शिफ्ट कर दिया गया.

लालू प्रसाद यादव को शिफ्ट करने के मामले में जेल अधीक्षक या दूसरे अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए. हालांकि झारखंड के जेल आईजी ने कहा है कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.