ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / रिमझिम बारिश के बाद राजधानी के मौसम में बदलाव, सुबह-सुबह लोगों को...

रिमझिम बारिश के बाद राजधानी के मौसम में बदलाव, सुबह-सुबह लोगों को महसूस हुआ ठंड

01-Dec-2023 07:10 AM

By First Bihar

PATNA : रिमझिम बारिश ने राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव किया है। इस बरसात के बाद, सुबह-सुबह लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। इसके साथ ही अचानक से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। रातों वाली बर्फीली बर्फीली बारिश ने सारे शहर को ठंडक का एहसास दिया है। ऐसे में आज सुबह -सुबह चाय की दुकानों में लोगों की भीड़ आम दिनों से अधिक नजर आई है। 


दरअसल, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बारिश की चेतावनी दी थी। वहीं मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले की भी चेतावनी दी थी। ऐसे में राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, इस बारिश के बाद राजधानी और उसके आस- पास के इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। लोगों को अब जल्द से जल्द अपने स्वेटर बहार निकालने होंगे। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर उससे सटे मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। कश्मीर में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। ऐसे में बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमाने में बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सवार्धिक अधिकतम तापमान मोतिहारी का 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी का दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को बिहार का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवा 4 कीमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी जबकि आर्द्रता लगभग 34% रहेगी। 


आपको बताते चलें कि,बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में आर्द्रता लगभग 10-14% रहेगी, जो 8-9 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस बीच हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यानी दिसंबर महीने की शुरूआत अधिक ठंड के साथ होगी. पूरे प्रदेश में सर्दी और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।