ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त

Home / news / रिया चक्रवर्ती ने CBI अधिकारी नूपुर प्रसाद से बदसलूकी की, मुम्बई पुलिस से...

रिया चक्रवर्ती ने CBI अधिकारी नूपुर प्रसाद से बदसलूकी की, मुम्बई पुलिस से महिला कॉन्स्टेबल बुलानी पड़ी

31-Aug-2020 07:01 AM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने आरोपी नंबर वन रिया चक्रवर्ती से 3 दिन लगातार पूछताछ की। रिया को हर दिन सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया और उनसे लगातार केस से जुड़े मामले में सवाल पूछे। सीबीआई की पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती शुरू में खुद को बेकसूर साबित करने के लिए शांत रहीं। हालांकि उन्होंने कई सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन रविवार को रिया चक्रवर्ती सीबीआई के सामने अपना आपा खो बैठीं। 


सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से जब पूछताछ जारी थी। इस दौरान वह अपना आपा खो बैठी और सीबीआई अधिकारियों पर ही खींज निकालने लगी। सीबीआई के अधिकारी नूपुर प्रसाद के साथ रिया चक्रवर्ती ने बदसलूकी की। सीबीआई टीम में एकलौती महिला अधिकारी होने के कारण टीम को परेशानी हो रही थी लिहाजा आनन-फानन में मुंबई पुलिस से कुछ महिला कॉन्स्टेबल मंगाई गई। यह पूरा मामला रविवार की शाम तकरीबन 4 बजे के आसपास हुआ। सीबीआई के बुलावे पर मुंबई पुलिस ने वाकोला पुलिस स्टेशन से 4 महिला पुलिसकर्मियों को डीआरडीओ गेस्ट हाउस भेजा। महिला कॉन्स्टेबल डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचने पर सीधे उस कमरे में पहुंची जहां रिया से पूछताछ हो रही थी सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती महिला कॉन्स्टेबल को देखकर यह समझ गई कि अगर अब वह बदसलूकी करेंगी तो उनके लिए मामला भारी पड़ सकता है।


सीबीआई ने 28 अगस्त से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू की थी। उनके साथ लगातार घंटों सीबीआई ने सवाल जवाब किए हैं। माना जा रहा है कि अब रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ लगभग खत्म हो चुकी है। सीबीआई किसी केस की जांच के दौरान अपने तरीके से पूछताछ करती है। एक ही सवाल को कई बार पूछे जाने से सामने वाला झुंझला जाता है और ऐसे में वह सच भी बयां कर देता है। रिया चक्रवर्ती सीबीआई के सामने सच बोल पाई इसका जवाब तो आगे ही पता चलेगा।