ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / रिया से नजदीकी के कारण महेश भट्ट की फिल्म का विरोध शुरू, #BoycottSadak2...

रिया से नजदीकी के कारण महेश भट्ट की फिल्म का विरोध शुरू, #BoycottSadak2 हो रहा ट्रेंड

12-Aug-2020 03:27 PM

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से नजदीकी की कारण निर्देशक महेश भट्ट की आने वाली फिल्म का विरोध शुरू हो गया है. जैसे ही उनकी फिल्म सड़क 2 का आज ट्रेलर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया में विरोध शुरू हो गया. उनकी फिल्म को लेकर #BoycottSadak2 ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है. अब तब हजारों लोग इसको लेकर ट्वीट कर चुके हैं. 

फिल्म में आलिया भट्ट और संजय दत्त

महेश भट्ट की सड़क 1 की सीक्वल सड़क 2 में उनकी बेटी आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त है.  फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को कल ही जारी किया जाना था, लेकिन संजय दत्त की कैंसर की खबर सामने आने के बाद इसको टाल दिया. फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ट्रेलर का लिंक शेयर की हैं. लेकिन पसंद से अधिक लोग नापसंद कर रह रहे है. हॉटस्टार के यूट्यूब पर 35 हजार लाइक हैं तो 1 लाख 84 हजार डिसलाइक. वही, फोक्स स्टार के चैनल पर भी यही हाल है. यहां पर 76 हजार लोगों ने लाइक किया है तो 9 लाख 31 हजार लोग डिसलाइक किया है. 


28 अगस्त को होने वाली है रिलीज

महेश भट्ट की फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से महेश भट्ट को काफी उम्मीदें हैं. वह खुद 21 साल के बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं. खास बात है कि इस फिल्म में उनकी बेटी आलिया भट्ट है. 1991 में महेश भट्ट ने सड़क फिल्म संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ बनाई थी. लेकिन रिया से नजदीकी के कारण वह लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस के निशाने पर हैं. यही कारण है कि उनकी फिल्म का विरोध शुरू हो गया है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया से नजदीकी के कारण महेश भट्ट लगाकर इन दिनों सोशल मीडिया में निशाने पर हैं.