ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
30-Aug-2020 11:00 AM
MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस में आज लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया आज अपने भाई शोविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची है. बताया जा रहा है कि रिया के भाई को फिर से आज सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है.
रिया से 17 घंटे दो दिनों में हो चुकी है पूछताछ
रिया से लगातार सीबीआई की टीम कई सवालों के जवाब मांग रही है. शुक्रवार को रिया से सीबीआई की टीम ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी. शनिवार को रिया से 7 घंटे पूछताछ हुई थी. अब आज देखना है कि रिया से सीबीआई की टीम कितने देर तक पूछताछ करती है. रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, हाउस कीपर नीरज से भी सीबीआई सवाल-जवाब कर चुकी है.
सिद्धार्थ ने फिर खोला राज
सुशांत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि रिया सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं. लेकिन रिया ने इन आरोपों को खारिज किया है. डीआरडीओ गेस्ट हाउस आने और जाने के दौरान मुंबई पुलिस रिया को सुरक्षा मुहैया करा रही है. रिया ने इसको लेकर सीबीआई से मीडिया को परेशान परेशान करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था