Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
03-Jan-2021 05:26 PM
DESK : सुशांत सिंह राजपुर की प्रेमिका रही रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई की सड़कों पर घूम रही हैं. नए साल में एक नई शुरुआत के लिए रिया एक नया फ्लैट खोज रही हैं क्योंकि रिया सांताक्रूज की जिस सोसायटी में रह रही है, वहां से इस फैमिली को घर खाली करने को कहा गया है. इसलिए वे अपने परिवार के साथ नया ठिकाना तलाश रही हैं.
रिया चक्रवर्ती बांद्रा में भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ फ्लैट खोजते हुए स्पॉट हुई. इस दौरान रिया पिंक टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नज़र आई जिसके टॉप पर लिखा था ‘Love is Power’. वहीं शौविक चक्रवर्ती भी बहन के साथ मिलकर नया घर ढूंढ रहे हैं. वो इस दौरान ब्लैक जींस, व्हाइट टीशर्ट, और ब्लैक जैकेट में नज़र आए.

हम आपको बता दें की जमानत मिलने के बाद ये पहला मौका है जब रिया चक्रवर्ती यूंं पब्लिकली स्पॉट की गई हों. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान ही एनसीबी ने दोनों से पूछताछ की थी और ड्रग्स केस में दोनों का नाम सामने आया था जिसके कारण ही इन्हें जेल तक जाना पड़ा था.

रिया चक्रवर्ती को NCB ने 8 सिंतबर को हिरासत में लिया था. जिसके बाद वो तकरीबन 1 महीना जेल में रहीं. और 8 अक्टूबर को उन्हें ज़मानत मिली थी. वहीं शौविक को रिया से भी पहले गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उन्हें 2 दिसंबर को जमानत मिली. जेल से बेल पर छूटने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक घर तलाशते दिखे.

शोविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने 2 दिसंबर को जमानत दी है. दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले ड्रग्स एंगल में नाम आने के बाद गिरफ्तार किया था. इतना ही नहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती के कई व्हाट्सएप मैसेज सीबीआई और एनसीबी को शेयर किए थे.

हम आपको बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें रिया के पिता इंद्रजीत और मां संध्या चक्रवर्ती घर की तलाश में घूमते हुए नजर आए थे. दरअसल रिया की फैमिली अभी सांताक्रूज की जिस सोसायटी में रह रही है, वहां से इस फैमिली को घर खाली करने को कहा गया है. नारकोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ के दौरान रिया के फ्लैट के बाहर हर दिन मीडिया वालों की भीड़ लगी रहती थी. उस दौरान भी सोसाइटी के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी. जेल से लौटने के बाद रिया के परिवार पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था.
