ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

रिया ने सलमान और संजय दत्त के वकील से किया संपर्क, अग्रिम जमानत की अर्जी लगाने की तैयारी में

29-Jul-2020 12:44 PM

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के केस दर्ज कराने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. गिरफ्तारी से बचने के लिए रिया अग्रिम जमानत की अर्जी लगाने की तैयारी में हैं. 

सलमान खान और संजय दत्त के वकील से किया संपर्क

 रिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सलमान खान और संजय दत्त के केस लड़ चुके वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस से संपर्क किया है. जिसके बाद आनंदिनी रिया से मिलने उसके घर पहुंची थी. सतीश माने शिंदे फेमस वकील हैं. वह संजय दत्त के मुंबई ब्लास्ट केस में वकील थे. इसके अलावे वह सलमान खान का भी कई केस लड़ चुके हैं. 

फरार चल रही है रिया

पटना के राजीव नगर थाना में रिया के अलावे उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और 2 मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद पटना पुलिस मुंबई में डेरा डाले हुए हैं. वह रिया के एक ठिकाने पर पहुंची, लेकिन रिया वहाां से फरार थी. बिहार पुलिस मुंबई पुलिस के मदद से उसके दूसरे ठिकाने के बारे में पता लगा रही है