ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने महिला से की छेड़खानी, शराब के नशे में घर में घुसा

16-Jun-2020 03:42 PM

SASARAM : कोरोना संकट की महामारी के बीच महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला रोहतास जिले का है. जहां एक बदमाश इंस्पेक्टर ने महिला के साथ छेड़खानी की. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर को अरेस्ट कर लिया है.


मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज इलाके की है. जहां अंजवित सिंह कॉलेज के पीछे गौतम नगर एरिया में रहने वाले एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की घिनौनी करतूत सामने आई है. आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर के मोहल्ले की ही रहने वाली एक पीड़ित महिला का आरोप है कि शराब के नशे में धुत वह घर में घुस गया था. पीड़िता ने बताया कि उसके घर में घुसकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने छेड़खानी की.


पीड़िता की ओर से बिक्रमगंज थाने में इसकी शिकायत की गई. बिक्रमगंज रामविलास चौधरी ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह नशे में धुत था, जब इसने महिला के साथ छेड़खानी की. महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. रिटायर्ड इंस्पेक्टर मूल रूप से दावथ थाने के नवाबगंज गांव का निवासी बताया जाता है.


उधर, दूसरी ओर काराकाट के रोहतास थाना इलाके में दो पक्ष आपस में भीड़ गए. सुग्गीबाल गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग जख्मी हो गये. जख्मियों में एक पक्ष के तेगा सिंह व दूसरे पक्ष के दीनानाथ सिंह का इलाज सीएचसी गोडारी में कराया गया. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि एक पक्ष के तेगा सिंह के बयान पर दीनानाथ सिंह सहित 10 लोगों व दूसरे पक्ष की ललिता देवी के बयान पर तेगा सिंह सहित 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.