ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से 50 लाख की चोरी, शादी में गया हुआ था पूरा परिवार

16-Mar-2023 09:56 PM

By AJIT

JAHANABAD: जहानाबाद में एक बंद में घुसकर बदमाशों ने 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को निशाना बनाया है। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गये हुए थे तभी बदमाशों ने चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 


घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के पटना-गया मुख्य मार्ग का जहां शिक्षक कॉलोनी मोहल्ले से पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड कर्मी के घर से अज्ञात चोरों ने कैश, ज्वेलरी समेत लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। रिटायर्ड बैंक कर्मी रामस्वरूप शर्मा और उनका परिवार  घर में पिछले कई दिनों से नहीं थे। सभी बेटी के घर एक शादी समारोह में गये हुए थे। बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने घार का सारा सामान साफ कर दिया।


घटना की सूचना रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में पूर्व में काम करने वाली नौकरानी ने दी थी। जिसके बाद उन्होंने अपने संबंधियों को फोन किया और घर जाकर देखने को कहा। जब उनके संबंधी घर गये तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। तब जाकर इस बात की सूचना स्थानीय नगर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। जिसके बाद रिटायर्ड बैंक कर्मी आनन-फानन में जहानाबाद पहुंचे तो देखे की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है एवं जरूरी सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।