बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
16-Dec-2024 07:24 PM
By First Bihar
SSC GD Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने लंबे इंतजार के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 (ssc gd constable bharti result 2024) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यह परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च और 30 मार्च, 2024 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 3,51,176 अभ्यर्थियों को पीईटी/पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। अंतिम परिणाम में 38,603 पुरुष और 4,818 महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 845 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46,617 पदों पर भर्तियां होनी है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 52,69,500 युवाओं ने आवेदन किया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स के लिए चेक करते रहें। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा।