मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2024 05:36 PM
By RANJAN
ROHTAS: सासाराम रेलवे स्टेशन से RPF ने मुंबई मेल से 5 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के 3 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के लिए लाया गया था जबकि झारखंड के दो नाबालिक लड़कों को मुंबई के प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान सासाराम के रहने वाले युवक सुदामा प्रसाद और झारखंड के रजौली के रहने वाले रवि कुमार को पकड़ा गया। इन दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये लोग नाबालिग बच्चों को बड़े शहरों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। रेस्क्यू किए गए पांचो बच्चे और बच्चियों को बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के माध्यम से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है।
जबकि पकड़े गए दो युवकों को गिरफ्तार जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन और RPF की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन नंबर- 12321 अप मुंबई मेल से तीन नाबालिग लड़की और दो नाबालिग लड़कों का रेस्क्यू किया गया है वही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।