लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
01-Jul-2021 12:25 PM
PATNA : गोवा सिटी प्रोजेक्ट से सुर्खियों में आए पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन को लेकर रेरा ने आम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी है. इस सूचना के मुताबिक पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन का कोई भी प्रोजेक्ट अब निबंधित नहीं है. ऐसे में रेरा के नियमों के तहत बिना निबंधन किसी भी प्रोजेक्ट को खरीदने के लिए लोगों को आमंत्रित, विज्ञापित, बुकिंग या बेचने का काम नहीं किया जा सकता है.
रेरा के नियमों के मुताबिक, बगैर निबंधन के प्रोमोटरों द्वारा विज्ञापन निकालने, बुकिंग करने और बेचने पर प्रतिबंध है. ऐसे में लोगों को बताया जा रहा है कि पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन द्वारा रेरा में निबंधन के लिए तेन प्रोजेक्ट मुंबई रेजिडेंसी, बॉलीवुड रेजिडेंसी और गोवा सिटी का आवेदन दिया गया है.
आपको बता दें कि 28 जून को हुई सुनवाई में कंपनी ने मुंबई रेजिडेंसी प्रोजेक्ट को वापस लेने की बात कही है. वहीं, बॉलीवुड रेजिडेंसी और गोवा सिटी के मामले में जरूरी कागजात जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है. अबतक उनके कोई भी प्रोजेक्ट पर रेरा ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वो सोच समझकर जरूरी निर्णय लें.