Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
03-May-2024 12:09 PM
By First Bihar
MADEHPURA : बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब तेजस्वी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अब रेपिस्ट के लिए भी वोट मांग रहे हैं। असल में भाजपा का काम ही बलात्कारियों को टिकट देकर उसे सुरक्षित विदेश भगाना है। ये लोग कभी भी देश का भला नहीं सोचते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मोदी जी के लिए सिर्फ बोलने के कुछ शब्द हैं। उनका असल काम है बलात्कारियों टिकट दो, बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि "भाजपा के पास कोई मुद्दा तो है नहीं। वह सिर्फ एक ही बात कहते हैं। जहां 5 लाख लोगों को रोजगार मिला। वह जंगलराज कैसे हो सकता है? 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' यह उनके लिए सिर्फ बोलने के लिए है। उनका (भाजपा) असल काम है 'बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ' रह गया है।"
इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि हमने तो यूपी के लोगों को भी नौकरी दी है। वहां से लोग यहां आकर जॉब कर रहे हैं। अब पीएम मोदी भी नुक्कड़ सभा करने पर आ रहे हैं। लेकिन, इससे कुछ नहीं होने वाला है। हम तो कह रहे हैं कि ट्रंप-पुतिन बचे हुए हैं। उन्हें भी बुला लीजिए। फिर भी बिहार में कुछ नहीं होने वाला है। यहां उनकी दाल गलने वाली नहीं है।